ख़्याल

मुझे भूलने की आदत है
तुम्हें याद फिर भी रखता हूं
मुझे आशिक़ी से इश्क़ है
मगर आशिक़ी से डरता हूं
अगर पास आने की ज़िद ना हो
तो दूर जाने का क्या मज़ा
तुम्हें देखता हूं जब कभी
बस देखता ही रहता हूं
कभी आके तेरे ख़्याल में
तेरा हाथ बढ़कर मैं थाम लूं
तुझे सब बता दूं जो दिल में है
जिसे कहने से झिझकता हूं

Comments

Post a Comment