![]() |
| Photo Courtesy: Google |
रक्षाबंधन को हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई में नहीं बांटा जा सकता । ना ही इसे सिर्फ़ ख़ून के रिश्ते से जोड़कर देखा जा सकता है । इसलिए कि ये त्योहार नहीं ये एहसास,जज़्बात, ख़ुलूस और क़ुर्बानी का वो मुरक्कब है जिससे इंसानियत की रूह को ग़िज़ा फ़राहम होती है । इसलिए जिसके अंदर इंसानियत ज़िंदा है और हस्सास दिल रखता है रक्षाबंधन उसका है । रक्षाबंधन मनाने के लिए किसी मज़हब का पाबंद होने की ज़रूरत नहीं बल्कि अख़लाक़ी और समाजी अक़दार का पासबान होने की ज़रूरत है ।
दुनिया त्योहारों को तो बांट सकती है कि ये ईद , बकरीद मुसलमानों के त्योहार हैं, ये दीपावली, होली ये हिंदुओं के त्योहार हैं, ये बैसाखी, गुरूपर्व सिखों के त्योहार हैं, ये क्रिसमस और गुड फ्राईडे ईसाइयों के त्योहार हैं..इन्हें हम क्यों मनाएं... लेकिन उनके दरमियान जो मेल-मुहब्बत की भावनाएं और एहसासात हैं उनको पनपने से नहीं रोक सकतीं ।
![]() |
| Photo Courtesy: Google |
कोई लड़का किसी ग़ैर मज़हब की लड़की से शादी करना चाहे या कोई लड़की किसी ग़ैर मज़हब के लड़के से शादी करना चाहे तो उसके समाज, बिरादरी, ख़ानदान, रिश्तेदार, नातेदार सबके सब उसके ख़िलाफ़ खड़े हो जाएंगे और नौबत ख़ून-ख़राबे और मारपीट तक आ जाएगी । हो सकता है लड़के और लड़की को जान से हाथ धोना भी पड़ जाए । लेकिन ज़रा बताइये कि किसी हिंदू लड़की ने किसी मुस्लिम की कलाई पर राखी बांधी हो या किसी मुस्लिम लड़की ने किसी हिंदू ,सिख या ईसाई लड़के की कलाई पर राखी बांधी हो और उसे ये कहकर मनाकर दिया गया हो कि नहीं तुम राखी नहीं बांध सकती इसलिए कि तुम दूसरे मज़हब की मानने वाली हो ।
हिंदुस्तान की तारीख़ में ऐसे लाखों करो़ड़ों वाक़िआत होंगे जिनमें एक हिंदू बहन ने अपने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधी होगी, किसी मुस्लिम बहन ने अपने हिंदू भाई की कलाई पर राखी बांधी होगी...क्या उन भाईयों ने ये कहा होगा कि नहीं तुम राखी मत बांधो इसलिए कि तुम्हारा धर्म अलग है और मैं तुम्हारी रक्षा या हिफ़ाज़त नहीं करूंगा ।
आज मुल्क जिस दौर से गुज़र रहा है । नफ़रतों के बीज बोये जा रहे हैं । धर्म, मज़हब, पहनावे, रहन-सहन और त्योहार के नाम पर... ऐसे में भाई-बहनों की मुहब्बत का ये मुक़द्दस त्योहार हमारी गंगा जमुनी तहज़ीब और विरासत को बचाने में बेहद अहम किरदार अदा कर सकता है । इसलिए कि सियासत दां किसी और रिश्ते को लव जिहाद या कोई और नाम दे सकते हैं लेकिन किसी कमज़र्फ़ इंसान की ये मजाल नहीं कि भाई-बहनों के इस पाक रिश्ते पर एक लफ़्ज़ बोल सके । बहन ..बहन होती है वो हिंदू या मुसलमान नहीं होती ..
मेरा अपनी ज़ाती राय है कि हर इंसान, अगर वो मुसलमान है वो हिंदू, सिख और ईसाई बहन से राखी बंधवाए. जो हिंदू है, वो अपनी मुस्लिम, सिख और ईसाई बहन से राखी बंधवाए, जो सिख है वो मुस्लिम, हिंदू और ईसाई बहनों से राखी बंधवाए और जो ईसाई है वो अपनी मुस्लिम, हिंदू और सिख बहनों से राखी बंधवाए ।
मेवाड़ की रानी कर्मावती को बहादुरशाह के ज़रिए मेवाड़ पर हमला करने की ख़बर मिली । रानी के पास उससे लड़ने की ताक़त नहीं थी इसलिए: उसने मुग़ल बादशाह हुमायूं को राखी भेज कर हिफ़ाज़त करने को कहा । हुमायूं ने मुसलमान होते हुए भी राखी की लाज रखी और मेवाड़ पहुंच कर बहादुरशाह के ख़िलाफ़ मेवाड़ की तरफ़ से लड़ते हुए कर्मावती और उनकी हुकूमत की हिफ़ाज़त की । एक वाक़िआ और है कि सिकन्दर की बीवी ने अपने शौहर के हिन्दू दुश्मन पुरूवास को राखी बांधकर अपना मुंहबोला भाई बनाया और जंग के वक़्त सिकंदर को न मारने का वचन लिया। पुरूवास ने जंग के दौरान हाथ में बंधी राखी और अपनी बहन को दिये हुए वचन का एहतेराम और सम्मान करते हुए सिकंदर की ज़िंदगी बख़्श दी ।
![]() |
| Photo Courtesy: Google |
आज मुल्क जिस दौर से गुज़र रहा है । नफ़रतों के बीज बोये जा रहे हैं । धर्म, मज़हब, पहनावे, रहन-सहन और त्योहार के नाम पर... ऐसे में भाई-बहनों की मुहब्बत का ये मुक़द्दस त्योहार हमारी गंगा जमुनी तहज़ीब और विरासत को बचाने में बेहद अहम किरदार अदा कर सकता है । इसलिए कि सियासत दां किसी और रिश्ते को लव जिहाद या कोई और नाम दे सकते हैं लेकिन किसी कमज़र्फ़ इंसान की ये मजाल नहीं कि भाई-बहनों के इस पाक रिश्ते पर एक लफ़्ज़ बोल सके । बहन ..बहन होती है वो हिंदू या मुसलमान नहीं होती ..
मेरा अपनी ज़ाती राय है कि हर इंसान, अगर वो मुसलमान है वो हिंदू, सिख और ईसाई बहन से राखी बंधवाए. जो हिंदू है, वो अपनी मुस्लिम, सिख और ईसाई बहन से राखी बंधवाए, जो सिख है वो मुस्लिम, हिंदू और ईसाई बहनों से राखी बंधवाए और जो ईसाई है वो अपनी मुस्लिम, हिंदू और सिख बहनों से राखी बंधवाए ।
अगर हम ऐसा करने लगे तो दुनिया की कोई ताक़त हमारे दरमियान नफ़रत के बीज नहीं बो सकती, और ना ही कोई बहन अपने आप को कमज़ोर समझेगी । और शायद इससे समाज में लड़कियों और महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अपराध में भी कमी आए । काश ऐसा होता....रक्षाबंधन मुबारक....
एक और बात अपनी हक़ीक़ी बहनों के अलावा दूसरों की बहनों की भी इज़्ज़त करना सीखें ।




Comments
Post a Comment